बुलंदशहर, मार्च 6 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद पुलिस ने होली के दिन पूजा कर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल और एक बाइक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम संतपुरा बम्बे पर वाहन की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रूकने का इशारा किया गया, वह नहीं रुका तथा बदमाश पुलिस टीम को देखकर बाइक को तेजी से मोड़कर सिरोधन की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो रिटौली की तरफ कच्चे रास्ते पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की, पुलिस टीम द्...