बुलंदशहर, मार्च 15 -- कोतवाली क्षेत्र में चार मार्च को पूजा कर लौट रहे बाइक सवार अनिल की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमे में वांछित आरोपियों के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गांव में मुनादी कराई और उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने ग्राम जौली में मुनादी कराते हुए आरोपियों को शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने अमित व किशनपाल निवासी ग्राम जौली तथा तेजेंद्र उर्फ तेजी निवासी डिफेंस कॉलोनी, सिकंदराबाद के मकानों पर नोटिस चस्पा किए।सीओ ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.