अनिल हत्याकांड : जांच को घटनास्थल पहुंची पुलिस
देवघर, सितम्बर 16 -- देवघर। कई कांडों के अभियुक्त अनिल कुमार सिंह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का जायजा लिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और घटना से जुड़े संभावित सुरागों की तलाश करेगी। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी जुटायी जाएगी। पुलिस की जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि घटना के समय अनिल कुमार सिंह के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे। इसके अलावा मृतक की गतिविधियों, उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और घटनास्थल तक आने-जाने वाले रास्तों की भी जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से यह जानने का प्रयास करेगी कि घटना से पहले इलाके में किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.