बुलंदशहर, मार्च 17 -- ककोड रोड पर होली के दिन पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक अनिल की हत्या के मामले में पुलिस ने भले ही एक आरोपी को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया हो, लेकिन 14 दिन बाद भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि पुलिस ने गांव मुनादी के बाद आरोपियों के घर नोटिस चस्पा कर कुर्की की चेतावनी दी। गौरतलब है कि गत चार मार्च को गांव जौली से पूजा कर लौट रहे गुर्जर कॉलोनी निवासी अनिल की बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी दीपक निवासी गांव जौली को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बावजूद हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।फरार आरोपियों की गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.