बिजनौर, सितम्बर 29 -- अनिल सोती हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू त्यागी बागपत के मारकपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में मुरादनगर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, विवेचना में उसका नाम सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, सात अगस्त को आलोक शर्मा ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर गौरव सोती, प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र खन्ना, सुनील खन्ना, नावेद और अज्ञात के खिलाफ अनिल कुमार की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान निशा उर्फ अंजुम परवीन, अलीमुद्दीन, सुभाष, हीना, राजनारायण और सोनू त्यागी के नाम सामने आए। मुकदमे में साजिश से संबंधित धारा भी बढ़ाई गई।

गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने 18 अगस्त को निशा उर्फ अंजुम परवीन, अलीमुद्दीन, सुभाष और हीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को सोनू त्याग...