बिजनौर, अगस्त 19 -- अनिल सोती हत्याकांड के मास्टर माइंड लापता अधिवक्ता की तलाश में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। अधिवक्ता की तलाश झांसी से लेकर प्रयागराज तक की जा रही है। पुलिस उनकी संभावित लोकेशन और संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि मोबाइल बंद आने के कारण पुलिस को उनकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी हो रही है। गौरतलब हो कि सात अगस्त को शहर कोतवाली के नूरपुर रोड स्थित सोतियो के बाग निवासी अनिल कुमार सोती का शव उनके आवास में पड़ा मिला था। मृतक अनिल सोती के भांजे दिल्ली निवासी आलोक शर्मा ने शहर कोतवाली में अनिल के सगे भतीजे गौरव सोती, प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र खन्ना, सुनील खन्ना और नावेद आढ़ती समेत अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए निशा उर्फ अंजुम परवीन पत...