पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के जनपद में रिक्त चल रहे सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के पद पर बस्ती से स्थानांतरित होकर आए अनिल सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अपने कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की और डीएम से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम जन मानस को गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री उपलब्ध हो। किसी प्रकार की मिलावटी वस्तुओं की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके श्रीवास्तव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...