अनिल वर्मा को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
मैनपुरी, सितम्बर 13 -- लखनऊ में आयोजित इंडिया फोटो वीडियो एक्सपो 2026 में मॉडर्न मूवीज के स्वामी अनिल कुमार वर्मा को फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके विशेष और उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन के महासचिव दिनेश चंद्र वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। अनिल कुमार वर्मा पिछले 45 वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने लंबे अनुभव, अटूट समर्पण और रचनात्मक योगदान के जरिए उन्होंने न केवल इस कला को समृद्ध किया है, बल्कि जिले को भी गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (जिला इकाई, मैनपुरी) की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- वीडियो एक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.