वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में रविवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिला अध्यक्ष अनिल राय, जिलामंत्री अरुण कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं अरविंद सिंह बने हैं। संगठन मंत्री जय प्रकाश वेनबंसी, संयुक्त मंत्री अनुराग तिवारी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पटेल और संप्रेक्षक पद की जिम्मेदारी वेद प्रकाश सिंह को मिली है। कार्यकारिणी का गठन मनोनीत प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक आनंद मिश्रा एवं राजीव श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ। मुख्य अतिथि आरके सिंह थे। इस दौरान जेके सिंह, जेएस उपाध्याय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...