मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से पंसस संघ का गठन किया गया। इसमें कोल्हुआ पंचायत के पंसस अनिल राम को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर सुनीता कुमारी, सचिव अर्जुन गुप्ता, उपसचिव अमृता देवी, कोषाध्यक्ष विजय नंदन कुमार तथा उप कोषाध्यक्ष के पद पर पिंटू कुमार का चयन किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में मुन्नी देवी को जिम्मेवारी दी गई, जबकि प्रवक्ता पद की जिम्मेवारी पंसस गरीबनाथ तिवारी को सौंपी गई। इस मौके पर पंसस दुखेहरण सहनी, नूर आलम, सुलेखा देवी, सुनीला देवी, प्रदीप कुमार राय, विजय नंदन राय, राजेश कुमार बसंत, संगीता कुमारी, शर्मीला देवी, रीता देवी, आशा देवी, रिंकू देवी, अंकिता देवी, अखिलेश कुमार भगत, पप्पू कुमार ...