दरभंगा, अप्रैल 7 -- लहेरियासराय। बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की दरभंगा शाखा के पदाधिकारियों के चुनाव में एक गुट के सभी सदस्यों ने जीत दर्ज कर ली। वहीं दूसरे गुट के सभी सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा। यह चुनाव प्रत्येक तीन वर्षों पर कराया जाता था, पर इस बार पांच वर्ष के बाद कराया गया। अध्यक्ष पद पर सहायक अवर निरीक्षक नंदलाल यादव ने बालाकांत कुमार को 112 मतों से पराजित किया। सचिव पद के लिए पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार को 83 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार ने इमरान बिन शम्स को 42 मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर पुलिस अवर निरीक्षक मो. साजिद हुसैन खान ने सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण यादव को मात्र आठ वोटों से पराजित किया। दोनों में कांटे की टक्कर रही। वहीं, संयुक्त पद पर जितेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.