पटना, मार्च 10 -- भारतीय दूरसंचार सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार बिहार दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक बने हैं। उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया। भारतीय दूरसंचार सेवा के 1989 बैच के अधिकारी अनिल कुमार ने 1987 में आईआईटी बीएचयू से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन में बीटेक किया है। पटना में योगदान से पूर्व अनिल कुमार दूरसंचार उत्तरप्रदेश पूर्वी के उपमहानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद अनिल कुमार ने बताया कि साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना, दूरसंचार के संबंधित धोखाधड़ी को नियंत्रित करना के साथ ही इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने पर जोर रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.