हल्द्वानी, जुलाई 3 -- नैनीताल। उत्तराखंड शासन के न्याय अनुभाग द्वारा हाईकोर्ट नैनीताल में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए अनिल कुमार डबराल को अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता बनाया गया। इसके अलावा रंगोली पुरोहित (ब्रिफ होल्डर, क्रिमिनल) को पदोन्नत कर सहायक शासकीय अधिवक्ता के पद पर उच्चीकृत किया गया है। नई नियुक्ति में अनिल कुमार डबराल को अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, अक्षित गुरुरानी को ब्रीफ होल्डर (सिविल) और प्रेम प्रकाश भट्ट को भी ब्रीफ होल्डर (सिविल) के पद पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक आबद्ध किया गया है। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति के बाद 3 जुलाई को जारी हुए हैं । यह भी पढ़ें- उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...