रांची, अप्रैल 1 -- रांची, संवाददाता। भाजपा नेता इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर हत्याकांड की सुनवाई में अभियोजन पक्ष सुस्त नजर आ रहा है। मामले में कोर्ट द्वारा निर्धारित चार तारीखों में एक भी गवाह को पेश नहीं किया जा सका है। घटना का एक साल पूरा हो चुका है। मामले में जेल में रहते हुए पुरानी रांची निवासी जिशान अख्तर उर्फ जिशू उर्फ सरदार, पुंदाग निवासी अमन सिंह, हिंदपीढ़ी सेकेंड स्ट्रीट निवासी अजय रजक उर्फ गोलू उर्फ चुसी और थड़पखना निवासी रोहित वर्मा ट्रायल फेस कर रहा है। एक आरोपी किशोरगंज निवासी मनीष कुमार चौरसिया जमानत पर है। मामले में 14 नवंबर को पांचों आरोपियों पर आरोप तय किया गया है। वहीं, इसी मामले के एक आरोपी देवब्रतनाथ साहदेव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत ने संज्ञान ले लिया। साथ ही आगे की सुनवाई के लिए मामला को सेशन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.