अनिल जोशी को नेशनल रोटरी चैंपियन सम्मान
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ हल्द्वानी के रोटेरियन और समाजसेवी अनिल जोशी को उत्कृष्ट सेवा और नेतृत्व के लिए 'नेशनल रोटरी चैंपियन' सम्मान से नवाजा गया। वाराणसी में आयोजित 'आधारशिला' समिट में रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट ओलाजिंका एच. बाबालोला ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 से चयनित तीन रोटेरियनों में वह शामिल रहे। जिला इंटरैक्ट समिति अध्यक्ष के रूप में जोशी ने पिछले चार वर्षों में 102 नए इंटरैक्ट क्लबों का गठन कर विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने वरिष्ठ रोटेरियनों, सहयोगियों और विद्यार्थियों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.