गिरडीह, अप्रैल 10 -- जमुआ। कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व द्वारा गिरिडीह जिला में नई जिला कमेटी का गठन कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर गठित इस कमेटी में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में कांग्रेस के सक्रिय नेता अनिल चौधरी को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल चौधरी के जिला महासचिव बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा। जिला महासचिव पद पर मनोनयन के बाद अनिल चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के ...