अनिल गोयल अध्यक्ष एवं प्रदीप कुमार शर्मा बने जिला सचिव
रामगढ़, अगस्त 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद, रामगढ़ शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को थाना चौक स्थित सरपंच रेस्टोरेंट के प्रथम तल सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व सचिव मनमोहन सिंह लांबा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल गोयल को जिला अध्यक्ष और प्रदीप कुमार शर्मा को जिला सचिव मनोनीत किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने पर सहमति बनी। बैठक में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी जल्द बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र आयोजित करने पर विचार किया गया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल गोयल और जिला सचिव प्रदीप कुमार शर्मा को उपस्थित सदस्यों ने माला पहनाकर बधाई, शुभकामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.