प्रयागराज, जनवरी 1 -- भारतीय रेलवे यांत्रिक इंजीनियर सेवा (आईआरएसएमई) के 1992 बैच के अधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी ने गुरुवार को उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (पीसीएमई) का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने यह दायित्व निवर्तमान अधिकारी सुनील कुमार भारती के सेवानिवृत्त होने के बाद संभाला। द्विवेदी ने केएनआईटी, सुल्तानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। वहीं पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे में कई अहम पदों पर कार्य करने का अनुभव है। परिचालन दक्षता, वित्तीय बचत और कुशल प्रबंधन के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई सम्मान मिल चुके हैं। अर्धकुम्भ 2019 के सफल संचालन में उनकी विशेष भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.