चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर। अनिल कुमार जैन दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महापबंधक होंगे। उन्हें रेल मंत्रालय ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। श्री जैन इसके पहले उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान मुख्य सेफ्टी अधिकारी के तौर पर कार्य का संपादन कर चुके हैं। उनका राजकोट में रेलवे मंडल प्रबंधक के तौर पर कार्य का अच्छा और गहरा अनुभव है। रेलवे में कई उच्च पदों पर भी वे अपनी सेवा दे चुके हैं। बताते चलें कि दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह एजीएम सौमित्र मजुमदार को जीएम का प्रभार सौंपा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.