नई दिल्ली, जनवरी 3 -- साल 2001 में अनिल कपूर की फिल्म नायक को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। फिल्म टीवी पर ज्यादा पसंद की गई। नायक की कहानी एक ऐसे पत्रकार की थी जिसे एक दिन का सीएम बनने का मौका मिलता है। अब ताजा खबरों की मानें आने वाले समय में ऑडियंस को इस फिल्म का सीक्वल देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि अनिल कपूर ने इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और वो इसका सीक्वल बनाना चाहते हैं।अनिल कपूर ने खरीदे नायक के राइट्सबॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि फिल्म नायक के राइट्स सनम तेरी कसम के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट के पास थे। लेकिन अब वो राइट्स अनिल कपूर ने दीपक मुकुट से खरीदकर अपने पास रख लिए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये फिल्म अनिल कपूर के दिल के बेहद करीब है और वो इसका सीक्वल बनाना चाहते हैं। अनिल कपूर का मानना है ...