अनिल और रुखसार को मिला स्काउट लीडर्स प्रमाण पत्र
लखनऊ, अप्रैल 10 -- उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के कैरिज एंड वैगन, आलमबाग में सीनियर टेक्निशियन अनिल कुमार (स्काउट विंग) को सहायक लीडर प्रशिक्षक का राष्ट्रीय प्रमाण पत्र नई दिल्ली मुख्यालय से प्राप्त हुआ। यह प्रमाण पत्र लखनऊ के जिला आयुक्त (स्काउट) सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने उन्हें प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, लगन एवं समर्पण का प्रतिफल है। इस प्रमाण पत्र की प्राप्ति के उपरांत अनिल कुमार अब देशभर में स्काउट लीडर्स को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अधिकृत हो गए हैं, जो समस्त स्काउटर्स के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी क्रम में, गाइड विंग की लीडर रुखसार बानो को भी जिला आयुक्त ने एनटीसी का हिमालय वूड बैज प्रमाण पत्र प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.