अनिल अग्रवाल प्रदेश संयुक्त महामंत्री, सतीश
बरेली, अगस्त 24 -- बरेली। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में व्यापारी नेता सतीश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और बरेली के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल को प्रदेश संयुक्त महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। कानपुर में हुए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में 45 जिलों से पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रदेश स्तर पर आंदोलनात्मक एवं संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई। बैठक में मंडी परिषद की जियो-टैगिंग व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने आपत्ति दर्ज कराई। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान जियो-टैगिंग व्यवस्था से प्रदेश के व्यापारियों को व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से दलहन, तिलहन, गल्ला, सब्जी, गुड़ एवं अन्य कृषि आधारित व्यापार से जुड़े व्यापारी प्रभावित हो रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.