नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। पावर जेनरेशन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर गुरुवार को 9 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 19.12 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले कुछ समय से रिलायंस पावर के शेयर लगातार दबाव में हैं। कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 55 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (प्रवर्तन निदेशालय या ED) ने पिछले दिनों ही कंपनी की संपत्तियां जब्त की हैं। 55% से अधिक लुढ़क गए हैं रिलायंस पावर के शेयरअनिल अंबानी की पावर कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर पिछले एक साल में 55 पर्सेंट से ज्यादा गिर गए हैं। कंपनी के शेयर 29 अक्टूबर 2025 को 46.29 रुपये पर थे। रिलायंस पावर के शेयर गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को 19.12 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, ...