मोतिहारी, फरवरी 9 -- रक्सौल, नसं। हवाई अड्डा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब कथावाचक अनिरूद्धाचार्य जी महाराज के पंडाल में प्रवेश के दौरान मुख्य द्वार पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे हुई इस घटना में भीड़ के दबाव के कारण प्रवेश द्वार का गेट टूट गया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कथावाचक पंडाल में प्रवेश कर रहे थे, तभी उनके साथ दर्जनों श्रद्धालु बिना पास के वीआईपी गेट से अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो अंदर जाने की होड़ मच गई और गेट टूट गया। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ लोग चोटिल भी हो गये। हालांकि, समय रहते भीड़ पर काबू पा लिया गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.