नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर सुर्खियों में छाए हुए हैं, जिसकी वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि शादी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर नवंबर में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के संग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। काव्या मारन कौन हैं, ये हर कोई जानता है लेकिन अनिरुद्ध रविचंदर के बारे में लोग जानना चाहते हैं। आखिर वह कौन हैं, क्या करते हैं, जो काव्या मारन संग उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं। बता दें अनिरुद्ध रविचंदर भी काव्या मारन की तरह मशहूर हस्तियों में से एक हैं और वह नामी म्यूजिक डायरेक्ट में से एक हैं। आइये उनके करियर, एजुकेशन, परिवार और लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर 16 अक्टूबर 1990 को चेन्नई में जन्में अनिरुद्ध रविचंदर एक संगीतक...