अनिरुद्ध के निष्कासन पर पदाधिकारियों का इस्तीफा
मैनपुरी, अगस्त 2 -- क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के भीतर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अनिरुद्ध दुबे के निष्कासन के विरोध में पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संगठन छोड़ने का ऐलान कर दिया। रविवार को किशनी स्थित आवास पर आक्रोशित पदाधिकारियों ने अपने प्रमाण-पत्र भी फाड़ दिए। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अनिरुद्ध दुबे ने कहा कि उन्हें बिना कोई कारण बताओ नोटिस दिए संगठन से बाहर कर दिया गया, जो एक राष्ट्रीय पदाधिकारी का सीधा अपमान है। अनुशासनहीनता के आरोप पर सफाई देते हुए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि मुझे दिल्ली के आंदोलन में शामिल होने का निर्देश दिया गया था, जहां प्रधानमंत्री और उनकी माताजी पर अभद्र टिप्पणियां की गईं, पुलिस पर हमला हुआ और सेना को गालियां दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.