अनियमित मानसूनी बारिश पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। तीन पेट्रोलियम कंपनियों की पेट्रोल और डीजल बिक्री में अगस्त में तेज वृद्धि दर्ज की गई। इसका कारण अनियमित मानसूनी बारिश के कारण किसानों और वाहन चालकों की ईंधन मांग में वृद्धि है। उद्योग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पेट्रोल बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत बढ़कर 34.8 लाख टन रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनियों ने 31.9 लाख टन पेट्रोल बेचा था। जुलाई में भी पेट्रोल की बिक्री में सालाना आधार पर 9.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। देश में आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख संकेतक मानी जाने वाली डीजल की बिक्री अगस्त में 10.2 प्रतिशत बढ़कर 62.7 लाख टन रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 56.9 लाख टन थी। डीजल की मांग में लगातार दूसरे महीने दहाई अंक में वृद्धि हुई है। जुलाई में इसकी बिक्री 10.7 प्रतिशत बढ़ी थी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.