अनियमित बिजली कटौती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर, मई 23 -- सेवराई (गाजीपुर)। भीषण धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही अनियमित विद्युत कटौती को लेकर क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश शनिवार को खुलकर सामने आया। गहमर सहित आसपास के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात के समय हर 15 से 20 मिनट पर बिजली काटी जा रही है और यह कटौती दो से ढाई घंटे तक जारी रहती है। लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है तथा रात में लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती पर महिलाओं ने खोला मोर्चा सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.