अनियमित बिजली आपूर्ति होने से उपभोक्ता परेशान
गिरडीह, जून 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के विभिन्न गांवों में अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लचर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं की गई तो व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में पंकज सिंह, अब्बास अंसारी, उमेश सिंह, प्रकाश पंडित, अनिल सिंह आदि लोगो ने मंगलवार को बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति की जा रही है। अनियमित विद्युत आपूर्ति में सुधार की बजाय लगातार बिजली आपूर्ति में कटौती की जा रही है। जिससे क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है। विद्युत आपूर्ति चरमरा जाने से स्कूली बच्चों समेत सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा विभाग के सहायक अभियंता रामसुंदर राम ने मंगलवार को बताया कि डीवीसी लाइन ब्रेकडाउन रहने से विद्युत आपूर्ति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.