पाकुड़, जून 26 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। क्षेत्र में इन दिनों बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। लगातार हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति और शाम से देर रात तक रहने वाली लो वोल्टेज की समस्या से आम लोग काफी परेशान हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी। इसकी सटीक जानकारी उपभोक्ताओं के साथ-साथ विभाग के कर्मचारियों के पास भी नहीं रहती। इससे लोगों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार कभी ग्रिड में मरम्मत कार्य, कभी बिजली तार टूटने, तो कभी अन्य तकनीकी खराबियों के कारण बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली गुल रहती है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि किसी कारणवश बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़े तो इसकी पूर्व सूचना द...