औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- लोगों ने जताई नाराजगी, अधिकारियों का आवासन देव में करने की मांग फोटो- 24 अप्रैल एयूआर 16 कैप्शन- शुक्रवार को विद्युत बोर्ड के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिजली विभाग की लापरवाही एवं लोड शेडिंग के नाम पर की जा रही अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में शुक्रवार को भाजपा नेता आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में देव स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान आलोक कुमार सिंह ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण देव के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की आंखमिचौनी शुरू देव एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है, लेकिन बिजली की कमी के कारण लोगों ...