मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में इन दिनों हो रहे अनियमित निर्माण कार्यों ने आम लोगों की परेशानी को गंभीर रूप दे दिया है। नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में नाला और सड़क निर्माण इस तरह से किया जा रहा है कि करीब 40 फीसदी घर सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। कहीं नाले को दो से तीन फीट ऊंचा बना दिया गया है तो कहीं सड़क को कचरा और मिट्टी भरकर ऊपर उठा दिया गया है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि पहले जहां पानी सड़कों पर जमा होता था, अब वह सीधे घरों में घुसने लगा है। उगना कॉलोनी, विनोदानंद झा कॉलोनी, चभच्चा चौक के पास का मोहल्ला, पंचवटी चौक, महंथीलाल चौक और वार्ड नंबर 35 के कई हिस्सों में स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। उगना कॉलोनी में पहले नाला करीब तीन फीट ऊंचा बना दिया गया, जिससे सड़क बेकार हो गई। बाद में सड़क को भी ऊंचा कर दिया गया, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.