कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के योग ओपीडी में गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार से पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्देश्य योग और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक ने कहा कि अनियमित दिनचर्या, तनाव, असंतुलित खानपान और शारीरिक निष्क्रियता के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। शिविर समन्वयक डॉ. सेतवान ने फुटबाथ का प्रायोगिक प्रदर्शन किया। योग ओपीडी प्रभारी डॉ. राम किशोर, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. प्रभाकर पांडे, डॉ. श्रवण कुमार यादव ने भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- शिविर में दी स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...