उरई, अप्रैल 30 -- माधोगढ़। संवाददाता परिवहन नियमों की अनदेखी कर अनियमित तरीके से बाइक चलाने वालों के खिलाफ रामपुरा पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। टाउन इंचार्ज उपनिरीक्षक जगदीश द्विवेदी के नेतृत्व में थाने के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने तीन सवारी बैठाकर और बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों को रोककर कड़ी चेतावनी दी। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान भी किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई। यह भी पढ़ें- नावकोठी में सघन वाहन जांच अभियान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों में या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.