समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- उजियारपुर। सीपीएम लोकल कमेटी की बैठक बिरनामा तुला पंचायत में शांति सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलामंत्री रामाश्रय महतो व राज्य कमेटी सदस्य शाहजफर इमाम की मौजूदगी में ट्रेनों के अनियमित आवागमन पर चर्चा करते हुए खास कर दैनिक यात्री व छात्रों की परेशानी पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के बाद नियमित परिचालन के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में पार्टी संचालन के लिए फसली चंदा शाखाओं से करने को कहा गया। वहीं मजबूत आंदोलन खड़ा करने के लिए पार्टी क्लास का आयोजन करने पर विचार विमर्श हुआ। मौके पर अंचल सचिव उपेंद्र राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अवधेश मिश्रा, दिनेश पासवान, मनोज कुमार, उमेश सहनी, रामविलास सहनी, रामनारायण भगत, प्रमोद साह, उपेंद्र दास, रामप्रवेश राय, रामप्रवेश चौरसिया, रघुवंश राय, कुंवर सहनी...