अनियमित जीवन शैली और तनाव से बढ़ रहे रोगी
चित्रकूट, मई 1 -- चित्रकूट। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने वृद्धाश्रम विनायकपुर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। जिसमें आवासित बुजुर्गों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनको बीमारियों से बचने के लिए तरीके बताए गए। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने परीक्षण कर बुजुर्गों को जरुरी दवाएं उपलब्ध कराई। जिसमें फिजीशियन 20, ईएनटी आठ, हड्डी आठ, डेंटल दो, नेत्र पांच (मोतियाबिन्द) एवं जनरल सर्जन से संबंधित पांच मरीजों का उपचार किया गया। मोतियाबिंद से पीड़ित बुजुर्गों को आपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय संदर्भित किया गया। सभी विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को मौजूदा मौसम को देखते हुए बीमारियों से बचने के लिए बचाव के तरीके बताए। यह भी पढ़ें- अनुचित खान-पान, अनियमित जीवन शैली और तनाव की वजह से रोगियों में हो रही बढ़ोत्तरी नोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.