अनियमिता की शिकायत पर निगम के अधिकारियों ने की जांच
धनबाद, मई 14 -- लोयाबाद आठ नंबर मुहल्ले में चल रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जांच के दौरान निगम अधिकारियों ने निर्माणाधीन नाली की कई स्थानों पर मापी की तथा गुणवत्ता की जांच की। प्रारंभिक जांच में विभाग को कई जगहों पर खामियां मिली हैं, हालांकि अधिकारी इसे मामूली तकनीकी त्रुटि बता रहे हैं। जांच का नेतृत्व जेई अरुण चौधरी कर रहे थे। इस दौरान मौजूद पार्षद रामेश्वर तुरी ने कहा कि अधिकारियों की जांच में भारी अनियमितता सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही व्यक्ति के लिए करीब 400 फीट नाली निर्माण कर विभागीय राशि का दुरुपयोग किया गया है। यह भी पढ़ें- वार्ड 32 के बैरियर ग्राउंड पर चल रहा निर्माण कार्य, गुणवत्ता पर उठे सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.