कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर देहात। एसपी के निर्देश पर होने वाली वाहन चेकिंग में यातायात नियमों की अनदेखी पर लगातार चालान हो रहे हैं। इसके बाद भी चालकों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा रहा है। टीआई विवेक सिंह ने बताया कि चेकिंग में बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन में तीन सवारी व कार में सीट बेल्ट की अनदेखी के साथ ही ओवरलोडिंग व अनियमितता पर 210 वाहनों का चालान किया गया,जबकि अभिलेखों के अभाव में दो वाहन सीज कर दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...