बगहा, मई 7 -- दीपनारायण शर्मा नरकटियागंज।निज प्रतिनिधिस्कूल की अनियमितता को लेकर मुजौना स्कूल के प्रधान शिक्षक मो अबुलैस अंसारी को हटा दिया गया है।विभागीय कार्रवाई होने तक उन्हें रखई कुर्मी टोला स्कूल में पदस्थापित किया गया है। बीइओ राजेश कुमार यादव ने बताया कि विगत 30 अप्रैल को अनियमितता बरतने को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया के समक्ष स्कूल में तालाबंदी कर दी गई थी।जांच में अनियमितता बरतने का मामला सत्य पाया गया। वरीय अधिकारियों के आदेश पर प्रधान शिक्षक को दूसरे स्कूल में पदस्थापित कर दिया गया है।उनपर विभागीय जारी है।कार्रवाई के बाद उंक्त प्रधान शिक्षक को निलंबित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हाजिरी बना स्कूल से शिक्षिका गायब,जांच में हुआ खुलासा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...