अनियमितता मिलने पर शिवांश ब्लड सेंटर का लाइसेंस सस्पेंड
जौनपुर, मई 20 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा तथा औषधि प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स शिवांश ब्लड सेंटर (लक्ष्मी हेल्थकेयर सेंटर एंड हॉस्पिटल) के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। विभाग ने तत्काल प्रभाव से ब्लड सेंटर की सभी रक्त संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। औषधि विभाग के अनुसार, विभागीय जांच में ब्लड बैंक में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान पाया गया कि 26 मार्च 2025 से डोनर रजिस्टर और मास्टर रजिस्टर का सही तरीके से रखरखाव नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा उपकरणों के कैलिब्रेशन का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला तथा ब्लड ग्रुपिंग रजिस्टर भी तैयार नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि ब्लड सेंटर में आवश्यक योग्य कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर ओवरराइटिंग औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.