अनियमितता मामले में कार्रवाई की संस्तुति, बीडीओ ने भेजी जांच रिपोर्ट
हरदोई, जुलाई 1 -- सांडी। सांडी विकासखंड की ग्राम पंचायत अंटवा में मनरेगा कार्यों में अनियमितता के मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। नई खंड विकास अधिकारी आस्मिता सेन ने जांच रिपोर्ट के साथ दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र जिला प्रशासन को भेज दिया है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्राम पंचायत अंटवा निवासी छोटे सिंह ने करीब ढाई माह पूर्व आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक ने मिलीभगत कर पुराने एवं फर्जी कार्यों में एक ही मजदूरों की फोटो बार-बार लगाकर मनरेगा की गाइडलाइन का उल्लंघन किया और नए मस्टर रोल जारी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। यह भी पढ़ें- मनरेगा से तालाब खुदाई में 32 लाख के घोटाले का आरोप जांच के दौरान अनियमितताओं की पुष्टि हुई। रिकवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.