अनियमितता बरतने पर होगी कार्रवाई
मोतिहारी, मार्च 19 -- अरेराज। एसडीओ अंजली शर्मा ने सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ अरेराज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। रढ़िया पंचायत के 04 व मंगूराहां पंचायत के 01 दुकानों की जांच की गई। जांच के क्रम में दुकान पर उपस्थित पीडीएस दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए एसडीओ अंजली शर्मा ने कहा कि निर्धारित समय पर अपनी दुकानें खुली रखे। ताकि कोई भी लाभार्थी निराश होकर बगैर खाद्यान्न का उठाव किए नहीं लौट सके। इतना ही नहीं लाभार्थियों को तय मात्रा में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने, सभी चयनित एवं छूटे हुए लाभुकों का ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए एसडीओ ने कहा कि शिकायत मिलने पर अनियमितता बरतने वाले दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.