गोपालगंज, फरवरी 28 -- कुचायकोट। एक संवाददाता बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी ने एक आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कई अनियमितताएं पाई गईं। निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप कार्य नहीं होने तथा अभिलेखों के संधारण में भी कमी देखी गई। इस पर संबंधित सेविका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन एवं बच्चों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...