बागपत, अप्रैल 5 -- सुल्तानपुर हटाना गांव में अनियमितताएं मिलने पर राशन की दुकान को निलंबित कर दिया है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिला पूर्ति विभाग ने टीम का गठन कर जांच कराई तो शिकायत सही मिली। जिसके आधार पर दुकान को निलंबित कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि सुल्तानपुर हटाना गांव में सोनू राशन की दुकान को संचालित कर रहा था। राशन उपभोक्ताओं ने राशन कम देने, अभद्र व्यवहार करने और समय पर दुकान न खोलने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। शिकायत के बाद उनके पास जांच के लिए आदेश हुआ। उन्होंने टीम का गठन किया, जिसमें एआरओ जोगिंद्र सिंह और सप्लाई इंस्पेक्टर दीपक कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी। उन्होंने गांव में जाकर उपभोक्ताओं के बयान लिए। दुकान की भी जांच की। उनकी रिपोर्ट में उपभोक्ताओं द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.