अनियमितता पर राशन डीलर की दुकान सस्पेंड
बुलंदशहर, मई 22 -- तहसील क्षेत्र के गांव विरोडी- ताजपुर नवादा की राशन डीलर की दुकान अनिमितताओं पर जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर सस्पेंड कर दी गयी। उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर घटतोली और दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि स्वर्ण जयंती महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित राशन डीलर रचना देवी की दुकान की शिकायत उपभोक्ताओं में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। उपभोक्ताओ ने शिकायत में कहा था कि राशन डीलर घटतोली करती है और उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करती है। जिसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम में 20 मई को गांव जांच के लिए पहुंची। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किये। बताया कि जांच में उपभोक्ताओं द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई। राशन डीलर को दुकान की जांच के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.