अनियमितता पर मेजा और चाका के एडीओ पंचायत को नोटिस
प्रयागराज, जुलाई 14 -- कार्यों में लापरवाही व अनियमितता के आरोप में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मेजा और चाका को पंचायती राज विभाग के निदेशक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मेजा पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से प्राप्त 11,490 रुपये की आय को संबंधित सरकारी खाते में जमा न करने का आरोप है। इसी तरह सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) चाका पर भी सीएससी से प्राप्त 8700 रुपये की राशि सरकारी खाते में जमा नहीं करने का आरोप लगाया गया है। पत्र में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में दोनों मामलों से मालूम चलता है कि जिम्मेदारों ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.