उरई, अप्रैल 1 -- उरई। संवाददाता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर प्रदेश के 10 जनपदों के साथ जालौन के एक प्राइवेट ब्लड बैंक को अनियमितताओं कारण बंद करने का आदेश जारी किया गया है।औषधि निरीक्षकों के लगातार निरीक्षण में जनपद के ब्लड बैंकों में रक्त संचालन संबंधी क्रियाकलापों में अनियमितताएं मिलने पर इन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। औषधि निरीक्षक जालौन डॉ देवयानी दुबे ने बताया कि प्रदेश के 10 जनपदों के प्राइवेट ब्लड बैंकों को बंद किया गया है। इसमें जिला जालौन के दारशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.