रामनगर, अप्रैल 8 -- रामनगर, संवाददाता। ड्रग्स विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर के ग्राम थारी और पीरुमदारा में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी अभियान चलाया। अनियमित्ताएं मिलने पर एक मेडिकल स्टोर को बंद कराया गया जबकि तीन मेडिकल स्टोर स्वामियों को नोटिस दिया गया है। बुधवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर डॉक्टर अर्चना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर पर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर तालाबंदी की गई। तीन मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामियों ने सत्यापन न करवाना, दवाओं का उचित तापमान पर भंडारण न करते हुई पाए जाना और मेडिकल स्टोर में उचित साफ सफाई न पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की लापरवाही और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.