गिरडीह, अप्रैल 9 -- बगोदर। तीन करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। निर्माण कार्य में अनियमितता को देख ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य को बंद करा दिया है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए मामले की जांच और प्राक्कलन के तहत पुल निर्माण कराए जाने की मांग की है। पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का यह मामला बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत अंतर्गत ध्वैया गांव का है। पुल निर्माण कार्य का अभी शुरुआत ही हुई है और इसमें अनियमितता उजागर होने लगी है। पुल निर्माण के लिए बनाए जा रहे स्पैन ( पीलर ) निर्माण कार्य में नींव कम होने, जमीन की ढ़लाई किए बगैर स्पैन बनाने, निर्माण कार्य में जहां - तहां 10 एम एम का छड़ लगाए...