अनियमितता को लेकर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मऊ, अप्रैल 6 -- मऊ, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर में हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने कोपागंज नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार कमीशनखोरी एवं अनियमितताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया गया कि अगर मामले की उच्च स्तरीय जांच करके दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि कोपागंज नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सड़क नालियों खड़ंजा के निर्माण में बेहद घटिया और निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.